Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 11 जून की सुबह एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस जिम में फायरिंग हुई वो जिम दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले 2 कारोबारियों का है। इस जिम के ब्रांड एंबेसडर फेमस पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हैं।
लॉरेंस गैंग ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया। यह पोस्ट कुख्यात लॉरेंस की ओर से किया गया है। उसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इसमें गुरु रंधावा का जिक्र करते हुए लिखा कि - 'इसे समझाया था कि सलमान खान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन है, लेकिन ये उसके बहुत करीबी बन रहा था। जितने भी देशद्रोही हैं, जहां भी छिपे हैं, वहीं पर मारेंगे।'

जिम में 7 राउंड फायरिंग की
दिल्ली के इस जिम पर कम से कम 7 राउंड गोलियां चलाईं गई। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। हालांकि इस फायरिंग से किसी भी व्यक्ति को चोचट नहीं आई है।
पुलिस ने केस दर्ज कर जबरन वसूली, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।
केयरटेकर के पहुंचने पर हुआ फायरिंग का खुलासा
केयरटेकर जब जिम पहुंचे तो वहां के शीशे टूटे हुए थे। गोलियों के निशान भी थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से खाली कारतूस और अन्य वैज्ञानिक सबूत जुटाए हैं। पुलिस जिम के पास लगे CCTV फुटेज खगाल रही है।
लॉरेंस की ओर से पोस्ट आई सामने
फायरिंग की घटना के बाद एक पोस्ट सामने आई, जिसमें लिखा है कि- 'जय महाकाल, जय श्री राम, राम राम सभी भाइयों को। जो आज ये 24HS FITNESS (24 आवर्स फिटनेस) दिल्ली में गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है, वह मैंने अनिल पंडित USA और लॉरेंस ग्रुप ने की है। ये सलमान खान से कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था। इसे हमने पहले भी समझाया था कि इससे दूर रहो, ये हमारा दुश्मन है, लेकिन इसको समझ नहीं आई और जितने भी हमारे दुश्मन हैं वे किसी भी कोने में छुप जाएं, जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी। वेट एंड वॉच।'

इस पोस्ट के आखिर में लिखा कि-
'जितने भी ये देशद्रोही हैं, जो देश के खिलाफ साजिश रचते हैं, दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना, वहीं पर ही मारेंगे।
अंत में सलाम साहिदा नू, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी मान ग्रुप, हैरी बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई, शुभम लोंकर, हरमन संधू और अंकित सेरसा का नाम लिखा है।'