गाज़ा: इस्राइली फायरिंग से 78 की मौत, मदद मांगते लोग मारे गए

israeli-fire-kills-78-in-gaza-amid-chaotic-aid-delivery

गाज़ा: इस्राइली फायरिंग से 78 की मौत, मदद मांगते लोग मारे गए

 गाज़ा इस्राइली फायरिंग से 78 की मौत मदद मांगते लोग मारे गए

गर्भवती महिला की मौत के बाद नवजात भी नहीं बची  

गाज़ा पट्टी में सोमवार को हुई इस्राइली फायरिंग और हवाई हमलों में कम से कम 78 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी, जिसकी मौत के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन से बच्ची को जन्म तो दिया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी भी मौत हो गई। Israeli airstrike on Gaza: 75 dead break ceasefire

राहत के नाम पर गोलियां

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कई लोग उस समय मारे गए जब वे भोजन और सहायता लेने के लिए बाहर आए थे। एक राहत ट्रक के आसपास भीड़ जमा होने पर इस्राइली फोर्स ने फायरिंग की, जिसमें 25 से ज्यादा लोगों की जान गई। इनमें चार बच्चे भी शामिल थे। ये फायरिंग गाज़ा के दक्षिणी इलाके ख़ान यूनुस और रफ़ा के बीच बने सैन्य कॉरिडोर में हुई।

ऑपरेशन के बीच 10 घंटे का 'ब्रेक'

गंभीर मानवीय संकट को देखते हुए इस्राइल ने घोषणा की कि वह गाज़ा सिटी, देइर अल बलाह और मुवासी क्षेत्रों में रोजाना 10 घंटे तक सैन्य अभियान रोक देगा। इसके दौरान मदद के लिए सुरक्षित रूट तय किए गए हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र और राहत एजेंसियों का कहना है कि यह काफी नहीं है। यूएन के मुताबिक, गाज़ा में प्रतिदिन 500 600 ट्रकों की जरूरत है, जबकि अब भी सिर्फ 120 ट्रक अंदर जा पा रहे हैं। वहीं, इस्राइली सेना के मुताबिक, रविवार को 180 ट्रकों को अनुमति दी गई थी। gaza famine children dying food crisis 2025  

एयरड्रॉप: नाकाफी और खतरनाक

सोमवार को जॉर्डन और UAE की एयरफोर्स ने 17 टन राहत सामग्री गाज़ा में गिराई, जो कि एक ट्रक का हिस्सा भी नहीं भरती। राहत एजेंसियों ने एयरड्रॉप को "अप्रभावी और खतरनाक" बताया है, क्योंकि ये अक्सर युद्धग्रस्त इलाकों में गिरते हैं और जानलेवा साबित हो सकते हैं।

अस्पतालों में मातम

नासिर अस्पताल में पहुंची एक और स्ट्राइक की खबर के अनुसार, एक घर पर हमले में 11 लोगों की मौत हुई, जिनमें से आधे महिलाएं और बच्चे थे। अन्य क्षेत्रों में हुए हमलों में भी पांच से ज्यादा लोगों की जान गई। israeli fire kills 78 in gaza amid chaotic aid delivery

60,000 से अधिक मौतें

गाज़ा हेल्थ मिनिस्ट्री के अनुसार, इस्राइली कार्रवाई में अब तक 59,800 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। हालाँकि इस आंकड़े में नागरिक और आतंकियों के बीच अंतर नहीं किया गया है। संयुक्त राष्ट्र इस डाटा को विश्वसनीय मानता है। Read More:- इंडिगो फ्लाइटः युवक को आया पैनिक अटैक, यात्री ने जड़ दिया थप्पड़ Watch Now :-कुल्लू जिले में लगातार बारिश और अचानक आई बाढ़

संबंधित सामग्री

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

जुर्म गाथा

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कमरे से मोबाइल व गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की हैं।

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

मनोरंजन

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

The teaser of 'Alpha,' starring Alia Bhatt, Bobby Deol, and Sharvari Wagh, has increased excitement among fans with its intense action and spy thriller theme.

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

राज्य

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

16 जून से 25 जून के बीच केदारनाथ की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग IRCTC पोर्टल पर शुरू हो गई है।

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

राज्य

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

अयोध्या के राम मंदिर से 7 करोड़ रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। PMO ने ट्रस्ट से जांच रिपोर्ट मांगी, बीजेपी नेता ने CBI जांच की मांग की।