7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

Monsoon Stalled For 7 Days Rain Alert In 22 States

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले सात दिनों से लगभग एक ही स्थिति में ठहरा हुआ है, यूपी में चार की मौत, 22 राज्यों में मौसम का कहर।

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून 22 राज्यों में मौसम का कहर यूपी में चार की मौत

दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले सात दिनों से लगभग एक ही स्थिति में ठहरा हुआ है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं ने उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में असर दिखाया है। उत्तर प्रदेश में तेज तूफान के कारण एक ऑडिटोरियम की छत उड़ गई, जबकि अलग-अलग हादसों में कई लोगों की जान चली गई।

7 दिन से आगे नहीं बढ़ा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार मानसून फिलहाल तमिलनाडु के चेन्नई, महाराष्ट्र के हरनाई और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी क्षेत्र के आसपास रुका हुआ है। 4 जून को केरलम पहुंचने के बाद यह 6 जून तक पांच राज्यों में तेजी से आगे बढ़ा था, लेकिन उसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

यूपी में तूफान का कहर, ऑडिटोरियम की छत उड़ी

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बने ऑडिटोरियम की छत तेज आंधी में उड़ गई। वहीं इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में मौसम संबंधी हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।पंजाब के मानसा जिले में भी तेज हवा के कारण लोहे का गेट गिरने से नौ वर्षीय बच्चे की जान चली गई।

बिहार में दिन में छाया अंधेरा

बिहार के पटना, बक्सर, सुपौल समेत कई जिलों में सुबह घने बादलों के कारण दिन में ही अंधेरे जैसे हालात बन गए। कई स्थानों पर लोगों को वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई।

22 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गोवा समेत 22 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

 

संबंधित सामग्री

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

खेल

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

30-year-old all-rounder Nikhil Chaudhary, born in India, has been selected for the Australian T20 team for the first time for the series against Bangladesh.

UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

राज्य

UP चुनाव: NDA सहयोगी दल सीट बंटवारे पर चर्चा, राजभर-निषाद बोले - हारी हुई सीटें जिता देंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए NDA सहयोगी दलों ने सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू की। PM नरेंद्र मोदी ने सहयोगियों के साथ बैठक की।

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

देश-विदेश

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी में विद्रोह की लहर। 60 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने समर्थन वापस लिया, नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज।

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

देश-विदेश

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

केरलम में निपाह वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है, जिसके चलते पहले मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है और पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

राज्य

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।