अमेरिका ने फिर बरसाईं मिसाइलें, ईरान का पलटवार; होर्मुज बंद होते ही दुनिया में मचा हड़कंप

US-Iran Tensions Escalate

अमेरिका ने फिर बरसाईं मिसाइलें, ईरान का पलटवार; होर्मुज बंद होते ही दुनिया में मचा हड़कंप

Tensions between the US and Iran have escalated as US launches airstrikes and missile attacks. Iran retaliates by targeting US bases and closing the Strait of Hormuz, impacting global oil markets.

अमेरिका ने फिर बरसाईं मिसाइलें ईरान का पलटवार होर्मुज बंद होते ही दुनिया में मचा हड़कंप

AI इमेज |

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने क्षेत्र में मौजूद 18 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की घोषणा के बाद वैश्विक तेल बाजार में भी हलचल तेज हो गई है।

ट्रम्प बोले- दबाव बनाए रखना जरूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान परमाणु समझौते को लेकर बातचीत में लगातार देरी कर रहा है। ऐसे में अमेरिका पर दबाव बढ़ाने की जिम्मेदारी है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलों में टॉमहॉक मिसाइलों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया।ईरानी मीडिया ने केश्म द्वीप, बंदर अब्बास, मीनाब और सीरिक समेत कई इलाकों में धमाकों की पुष्टि की है। हमलों के बाद कई स्थानों पर एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए गए।

ईरान का दावा- 18 अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स और नौसेना ने दो चरणों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक 18 अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया।हालांकि ईरान ने यह नहीं बताया कि किन ठिकानों पर हमला हुआ और कितना नुकसान हुआ। अमेरिका की ओर से भी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

बहरीन और कुवैत में बढ़ी चिंता

तनाव के बीच बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए। गृह मंत्रालय ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।वहीं कुवैत ने अपने ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमलों की जानकारी दी है। कुवैती सेना ने कहा कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

होर्मुज स्ट्रेट पर फिर संकट

ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को तेल टैंकरों और व्यावसायिक जहाजों के लिए बंद कर दिया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को खारिज किया है।फिर भी बाजार में इसका असर साफ दिखाई दिया। ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.5 प्रतिशत बढ़कर 95.40 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि WTI क्रूड 2.9 प्रतिशत बढ़कर 92.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।



 

संबंधित सामग्री

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

खेल

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

30-year-old all-rounder Nikhil Chaudhary, born in India, has been selected for the Australian T20 team for the first time for the series against Bangladesh.

CM डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

राज्य

CM डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने योग दिवस के लिए विशेष ऑनलाइन योग सत्र के आयोजन की घोषणा की, जिसे आयुष मंत्रालय आयोजित करेगा।

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

देश-विदेश

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

केरलम में निपाह वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है, जिसके चलते पहले मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है और पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

खेल

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

The 10th Women's T20 World Cup will commence on June 12, featuring 12 teams and 33 matches over 24 days. Defending champions New Zealand and Australia leads with 6 titles.

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

राज्य

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे 13,355 रोजगार सृजन की संभावना है।