ENG W vs BAN W World CUP 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, हेदर न...

eng-w-vs-ban-w-world-cup-2025-heather-knight-match-hero-england-big-win

ENG W vs BAN W World CUP 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, हेदर नाइट बनी मैच की हीरो...

eng w vs ban w world cup 2025 इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त हेदर नाइट बनी मैच की हीरो

ICC Player of the Month: सितंबर के लिए ICC ने 3 खिलाड़ियों को किया नॉमिनेट, भारत के अभिषेक और कुलदीप शामिल!

बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही...

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम 49.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर रुबिया हैदर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान निगर सुल्ताना भी खाता खोले बिना लिंसी स्मिथ की गेंद पर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शरमीन अख्तर और सोभना मोस्तरी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी की। शरमीन 52 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुईं।सोभना मोस्तरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल थे। उनके अलावा राबेया खान ने 27 गेंदों पर तेजतर्रार 43 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था। इंग्लैंड की ओर से सोफी एकलस्टन ने 3 विकेट झटके, जबकि चार्ली डीन, एलिस कैप्सी और लिंसी स्मिथ को 2-2 विकेट मिले। लॉरेन बेल ने भी एक विकेट लिया।

इंग्लैंड का कुछ इस तरह रहा प्रदर्शन...

179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। शुरुआती ओवरों में ही एमी जोन्स (1) और टैमी ब्यूमोंट (13) सस्ते में आउट हो गईं। कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट और पूर्व कप्तान हेदर नाइट ने पारी को संभालने की कोशिश की। सिवर-ब्रंट ने 32 रन बनाकर वो भी आउट हो गईं। इसके बाद टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया — सोफिया डंकली खाता नहीं खोल सकीं और एमा लंब 1 रन पर आउट हो गईं। एलिस कैप्सी ने 20 रन जोड़कर टीम को 100 के पार पहुंचाया, मगर वह भी लंबा नहीं खेल सकीं। इस तरह इंग्लैंड के 103 रन पर 6 विकेट गिर चुके थे और मैच बांग्लादेश के पक्ष में जाता दिख रहा था।

नाइट और डीन की मैच-विनिंग साझेदारी...

ऐसे में हेदर नाइट और नंबर-8 बल्लेबाज चार्ली डीन ने इंग्लैंड की नैया पार लगाई। दोनों ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए सातवें विकेट के लिए 79 रनों की अटूट साझेदारी की। नाइट ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई बेहतरीन चौके लगाए। वहीं, डीन ने 27 रन बनाकर अहम योगदान दिया। दोनों ने मिलकर 47वें ओवर में टीम को जीत दिला दी। बांग्लादेश की ओर से फहीमा खातून ने 3 विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर को 2 और संजिदा अख्तर को 1 विकेट मिला।

इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में टॉप पर....

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। टीम ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से हराया था। वहीं, बांग्लादेश को टूर्नामेंट में पहली हार झेलनी पड़ी। उसने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी थी।  

संबंधित सामग्री

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

खेल

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिसमें इजिप्ट, सऊदी अरब, ईरान, न्यूजीलैंड और केप वर्डे शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

राज्य

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है।

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

मनोरंजन

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

 प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

मनोरंजन

प्रणीत मोरे के बचाव में उतरे मुनव्वर फारुकी, ट्रोलिंग रोकने की की अपील!

मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग रोकने की अपील की, जिसके बाद प्रणीत मोरे और हिमांशु के लिए समर्थन जाहिर किया।

अमेरिका में B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत हुई

देश-विदेश

अमेरिका में B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत हुई

कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सभी 8 लोगों की मौत हो गई।