Tips to Persuade an Angry Girlfriend: रुठी गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं? जानिए शानदार टिप्स....

how-to-convince-angry-girlfriend-tips

Tips to Persuade an Angry Girlfriend: रुठी गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं? जानिए शानदार टिप्स....

tips to persuade an angry girlfriend रुठी गर्लफ्रेंड को कैसे मनाएं जानिए शानदार टिप्स

Tips to Persuade an Angry Girlfriend: दोस्ती हो या प्यार, इसमें कभी हंसी- मजाक होता है, तो कभी रुठना - मनाना ये हर रिश्ते में चलता रहता है। लड़कियां बेहद इमोशनल और सॉफ्ट हार्टेट होती है। इसलिए उन्हें ज्यादा प्यार और फिक्र की जरुरत होती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज है, तो वक्त रहते उन्हें मनाना बेहद जरुरी है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लाए हैं, जिनसे आपकी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आएगी। Read More: Benefits of Eating Raw Gourd: सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद, जाने खाने का सही तरीका…

नाराजगी की वजह समझना है जरुरी...

गर्लफ्रेंड रुठ जाए तो सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि आखिर वह क्यों नाराज है। सिर्फ 'sorry' बोलकर मामला खत्म करना सही तरीका नहीं है। प्यार से बातचीत करें और उनकी नारजगी की असली वजह समझने की कोशिश करें, अगर वह ज्यादा गुस्सा हैं, तो थोड़ी देर बाद फूल और चॉकलेट लेकर जाएं और मनाने की कोशिश करें।

बातचीत से हल होती हैं गलतफहमी...

अक्सर लड़ाई होने पर कपल्स सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि वो आपस में बात करना बंद कर देते हैं। ऐसा करने से रिश्ते की दूरियां और बढ़ जाती हैं। नाराजगी की स्थिति में धैर्य से बात करना और एक - दूसरे को सुनना सबसे अच्छा तरीका होता है गलतफहमी दूर करने का।

लहजे का रखे खास ख्याल...

लड़ाई के समय अपनी भाषा और लहजे का खास ख्याल रखें। आक्रामक शब्द या परिवार के ऊपर कभी न जाएं, चरित्र के बारें में कुछ ना कहें बल्कि शांत रहकर बात करें।

केयर करें, प्यार जताएं...

दिल से माफी मांगे लड़की की छोटी - छोटी बातों का ध्यान रखे। उन्हें लगे की आप उनकी केयर करते है, उनको लगे की आपकी लाइफ में उनकी बहुत अहमियत है। लड़कियां छोटे- छोटे गिफ्ट से ही खुश हो जाती हैं। तो कहीं जाएं तो उनके लिए चाहे एक झुमका ही क्यों न हो जरुर लाएं।

रिश्ते में लाएं रोमांस का तड़का...

नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए प्यार भरे मैसेज या रोमांटिक बातें करें। रोमांस का हल्का-सा तड़का रिश्ते में फिर से मिठास घोल सकता है। अगर आप दोनों अक्सर हंसी-मजाक करते हैं तो मजाक के जरिए माहौल हल्का कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से वह और ज्यादा हर्ट न हों।

आमने-सामने बैठकर करें बात...

फोन या मैसेज पर बातचीत कई बार गलतफहमी बढ़ा देती है। इसलिए मौका मिले तो आमने-सामने बैठकर नाराजगी सुलझाएं। इससे आपकी ईमानदारी साफ झलकेगी।

म्यूजिक से बदलें मूड...

संगीत हर रिश्ते में जादू भर सकता है। उन्हें कोई प्यारा गाना डेडिकेट करें या वह गीत सुनाएं जो आपकी यादों से जुड़ा हो। इससे उनका मूड जरूर बेहतर होगा।

जादू की झप्पी का असर...

गले लगाने से स्ट्रेस कम होता है और मूड भी अच्छा हो जाता है। नाराज गर्लफ्रेंड को प्यार से दी गई "जादू की झप्पी" आपके रिश्ते की कड़वाहट मिटा सकती है।

जब कुछ भी काम न आए…

अगर तमाम कोशिशों के बावजूद भी गर्लफ्रेंड नहीं मानती, तो समझ लीजिए कि मामला थोड़ा गंभीर है। ऐसे में आपको ज्यादा धैर्य, प्यार और एक्सट्रा एफर्ट की जरूरत होगी।      

संबंधित सामग्री

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

मनोरंजन

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

अमेरिका में B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत हुई

देश-विदेश

अमेरिका में B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत हुई

कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उनके जीवन में संघर्ष से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है।

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होगा डबल हेडर का दूसरा मुकाबला

खेल

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होगा डबल हेडर का दूसरा मुकाबला

ENG-W and IRE-W will face off in the ICC Women's T20 World Cup at the Ageas Bowl, Southampton. The match starts at 11 PM IST.

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, शाम को हल्की बारिश की संभावना।