Vegetables to Avoid During Periods: जानिए पीरियड्स के दौरान कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?

vegetables-to-avoid-during-periods

Vegetables to Avoid During Periods: जानिए पीरियड्स के दौरान कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?

vegetables to avoid during periods जानिए पीरियड्स के दौरान कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए

Vegetables to Avoid During Periods: महिलाओं के जीवन में मासिक धर्म यानी पीरियड्स एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इस दौरान हार्मोनल बदलाव, दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पीरियड्स के समय कुछ सब्जियों का सेवन करने से ब्लोटिंग (पेट फूलना), गैस और पेट दर्द बढ़ सकता है। इसलिए इस दौरान डाइट में समझदारी जरूरी है। Read More: Benefits and Side Effects of Bread: क्या रोज ब्रेड खाना सेहत के लिए हानिकारक है? जानिए फायदे और नुकसान! आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान किन-किन सब्जियों से बचना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण हैं।

गोभी और फूलगोभी...

पत्ता गोभी और फूलगोभी दोनों ही गैस बनाने वाली सब्जियों में आती हैं। इनका सेवन पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और ब्लोटिंग को बढ़ा सकता है। इन सब्जियों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पाचन धीमा हो सकता है और पेट में भारीपन महसूस होता है।

अरबी और शकरकंद...

अरबी और शकरकंद का स्वाद भले ही अच्छा हो, लेकिन यह शरीर में गैस और कब्ज की समस्या को बढ़ाते हैं। पीरियड्स के दौरान कब्ज और पेट फूलने की परेशानी पहले से ही ज्यादा रहती है, ऐसे में इनका सेवन लक्षणों को और खराब कर सकता है।

राजमा और चना...

राजमा, चना और दालों की कुछ किस्मों में भारी प्रोटीन और फाइबर होता है। यह पचने में समय लेते हैं और गैस पैदा करते हैं। मासिक धर्म के दिनों में इनका सेवन करने से पेट दर्द और क्रैम्प्स की समस्या बढ़ सकती है।

बैंगन...

बैंगन को आयुर्वेद में 'गर्म तासीर' वाली सब्जी माना गया है। पीरियड्स के दौरान इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाकर ब्लीडिंग को ज्यादा कर सकता है। जिन महिलाओं को पीरियड्स में अत्यधिक रक्तस्राव होता है, उन्हें बैंगन खाने से बचना चाहिए।

मूली और गाजर...

मूली और गाजर भी गैस बनाने वाली सब्जियों में गिनी जाती हैं। मूली की तासीर ठंडी होती है और गाजर का अधिक सेवन हार्मोनल संतुलन पर असर डाल सकता है। यही वजह है कि मासिक धर्म में इन दोनों सब्जियों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

ज्यादा मसालेदार और तली-भुनी सब्जियां...

पीरियड्स के दौरान तली-भुनी और मसालेदार सब्जियां जैसे आलू की मसालेदार सब्जी, पराठों में भरकर बनाई जाने वाली गोभी या प्याज की सब्जी भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। मसाले पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बनते हैं, जिससे क्रैम्प्स और ज्यादा दर्द हो सकता है।

तो फिर क्या खाएं पीरियड्स में?

जहां कुछ सब्जियों से बचना चाहिए, वहीं कुछ हेल्दी ऑप्शन डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। 1. हरी पत्तेदार सब्जियां – पालक, मेथी, सरसों और चौलाई आयरन से भरपूर होती हैं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करती हैं। 2. करेला और परवल – हल्की और आसानी से पचने वाली सब्जियां हैं, जो शरीर को एनर्जी देती हैं। 3. तोरी, लौकी और कद्दू – यह सब्जियां पेट को हल्का रखती हैं और पचने में आसान होती हैं। 5. सलाद और मौसमी सब्जियां – खीरा, टमाटर, चुकंदर और शिमला मिर्च शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह...

1. पीरियड्स में ज्यादा तैलीय और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। 2. हाइड्रेशन पर ध्यान दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 3. कैफीन (कॉफी, चाय) का सेवन कम करें, क्योंकि यह क्रैम्प्स बढ़ा सकती है। 4. हेल्दी डाइट में दही, फल और हल्की सब्जियां शामिल करें।      

संबंधित सामग्री

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

मनोरंजन

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

अमेरिका में B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत हुई

देश-विदेश

अमेरिका में B-52 बॉम्बर क्रैश, 8 लोगों की मौत हुई

कैलिफोर्निया स्थित एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सभी 8 लोगों की मौत हो गई।

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

मनोरंजन

मिथुन चक्रवर्ती का 76वां जन्मदिन, जानिए उनके जीवन के अहम किस्से..

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। उनके जीवन में संघर्ष से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक का सफर बेहद प्रेरणादायक है।

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होगा डबल हेडर का दूसरा मुकाबला

खेल

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच होगा डबल हेडर का दूसरा मुकाबला

ENG-W and IRE-W will face off in the ICC Women's T20 World Cup at the Ageas Bowl, Southampton. The match starts at 11 PM IST.

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

खेल

T-20 वर्ल्ड कप 2026 में NZ-W vs SL-W के बीच मुकाबला आज

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच होगा। मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है, शाम को हल्की बारिश की संभावना।