FIFA World Cup 2026: 12 जून से होगी फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत

FIFA World Cup 2026 Kickoff

FIFA World Cup 2026: 12 जून से होगी फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत

The FIFA World Cup 2026 will commence on June 12 with matches between Mexico vs South Africa and South Korea vs Czech Republic.

fifa world cup 2026 12 जून से होगी फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत

FIFA World Cup 2026: 12 जून से फुटबॉल वर्ल्ड कप की होगी शुरुआत |

FIFA World Cup 2026: FIFA वर्ल्ड कप 2026  की शुरुआत 12 जून शुक्रवार रात से होगी। टूर्नामेंट के पहले दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरु होगा।

वहीं दिन का दूसरा मैच साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 12 जून को सुबह 7:30 बजे से शुरु होगा।  

मैक्सिको और साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 2 मुकाबलों में मैक्सिको को जीत मिली। वहीं 1 मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा। विश्व कप में दोनों के बीच 2010 का मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ था।

विश्व रैंकिंग में मैक्सिको 15वें स्थान पर, वहीं 60वें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है।

मुख्य खिलाड़ी

मैक्सिको कप्तान एडसन अल्वारेज और स्ट्राइकर राउल हिमेनेज पर निर्भर रहेगा।
दक्षिण अफ्रीका की उम्मीदें कप्तान रोनवेन विलियम्स, लाइल फोस्टर और ओसविन अपोलिस पर होंगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन

मैक्सिको 

ओचोआ, सांचेज, मोंतेस, अल्वारेज, गाल्यार्दो, गुतिएरेज, फिदाल्गो, पिनेडा, अल्वारादो, हिमेनेज, किन्योनेस।

दक्षिण अफ्रीका

विलियम्स, मुदाउ, म्बोकाजी, ओकोन, मोडिबा, म्बाथा, सिथोले, मोकोएना, अपोलिस, फोस्टर, मोरेमी।

दिन के दूसरे मैच में साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक आमने-सामने 

साउथ कोरिया और चेक रिपब्लिक के बीच FIFA विश्व कप में यह पहली भिड़ंत होगी। यह मैच ग्वाडलाहारा स्टेडियम में 12 जून सुबह 7:30 से खेला जाएगा। 

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच 4 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं, जिसमें दोनों ने 1-1 मैच जीते और 2 मैच ड्रॉ रहे। इसमें से साउथ कोरिया 25वें स्थान पर हैं। वहीं 41वें स्थान पर चेक रिपब्लिक है। 


 
मुख्य खिलाड़ी

साउथ कोरिया की कमान सुपरस्टार सन ह्युंग-मिन संभालेंगे। चेक रिपब्लिक मिडफील्डर तोमस सूचेक के प्रदर्शन पर निर्भर रहेगा।

संभावित प्लेइंग-11

साउथ कोरिया

स्युंग-ग्यू, मिन-जे, हान-बोम, की-ह्युक, यंग-वू, ते-सोक, इन-बोम, स्युंग-हो, कांग-इन, जे-सुंग, ह्युंग-मिन।

चेक रिपब्लिक

कोवार, कूफाल, डूदेरा, होलेश, क्रेजची, जेलेनी, सूचेक, सादिलेक, ह्लोजेक, शुल्त्स, शिक।

कहां देखें लाइव?

भारत में FIFA विश्व कप 2026 का प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग जी5 ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। 

 
 

संबंधित सामग्री

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

राज्य

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप 2026 जीत ली है।

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF Women’s Championship 2025 का खिताब जीता

खेल

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF Women’s Championship 2025 का खिताब जीता

India's women's football team secures the SAFF Championship by defeating Bangladesh 3-1, capturing the title for the sixth time in Goa.

एस्टन विला ने यूरोपा लीग में शानदार जीत हासिल की, एससी फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया

खेल

एस्टन विला ने यूरोपा लीग में शानदार जीत हासिल की, एससी फ्रीबर्ग को 3-0 से हराया

Aston Villa secures the Europa League title with a dominant 3-0 win over SC Freiburg, ending a 30-year wait for a major European trophy.

ब्राजील और क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीमों का ऐलान

खेल

ब्राजील और क्रोएशिया ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीमों का ऐलान

Brazil and Croatia have announced their teams for FIFA World Cup 2026, featuring Neymar's return and Luka Modric's fifth appearance.

बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी होम मैच जीतकर रचा इतिहास

खेल

बार्सिलोना ने ला लीगा में सभी होम मैच जीतकर रचा इतिहास

स्पैनिश चैंपियन बार्सिलोना ने ला लीगा के मॉडर्न सीजन फॉर्मेट में सभी होम मैच जीतकर विश्व में पहली टीम बनी।