Rishabh ने LSG की कप्तानी छोड़ी तो Hardik ने MI टीम!

Rishabh Pant Resigns as LSG Captain

Rishabh ने LSG की कप्तानी छोड़ी तो Hardik ने MI टीम!

Rishabh Pant has resigned as the captain of the Lucknow Super Giants after a disappointing season, with the franchise accepting his decision.

rishabh ने lsg की कप्तानी छोड़ी तो hardik ने mi टीम

Rishabh ने LSG की कप्तानी छोड़ी तो Hardik ने MI टीम! |

Rishabh Pant LSG Captaincy Resign: IPL 2026 का अब आखिरी मैच बचा है, जिसमें तय होगा कि ट्रॉफी किसके हाथ में होगी। लेकिन इस सीजन में कुछ टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिसमें से लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमें शामिल है। ऐसे में LSG टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने की रिक्वेस्ट की थी, जिसे फ्रेंचाइजी ने एक्सेप्ट कर लिया। साथ ही LSG फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि- 'पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।'

वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि, हार्दिक ने मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी छोड़ दी है। हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।

IPL में 2025-26 में प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायट्स पिछले सीजन से ही कुछ खास नहीं चल रही। पिछले सीजन में वो पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर थी। वहीं इस सीजन में भी कुछ खास कमाल नही दिखा पाई, बल्कि पिछले सीजन से भी बेकार हालत रही। इस सीजन में टीम पॉइंट्स टेबल पर 10वें और आखिरी स्थान पर रही। पंत की कप्तानी में LSG टीम ने 28 मैच खेले, जिसमें से महज 10 मैच में ही जीत दर्ज की।  

LSG फ्रेंचाइजी ने दी एक्स पर जानकारी

फ्रेंचाइजी ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) औपचारिक रूप से यह घोषणा करती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। साथ ही LSG मैनेजमेंट ने कप्तान के रूप में ऋषभ पंत के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।'

सबसे महंगे खिलाड़ी थे पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को पिछले सीजन में 27 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया था। वो पिछले सीजन के सबसे महंगे प्लेयर थे। लेकिन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। लखनऊ के लिए उन्होंने पिछले दो सीजन में 135.74 के स्ट्राइक रेट से 581 रन बनाए। 

इसके पहले पंत ने IPL 2018 में 173.60 के स्ट्राइक रेट से 684 रन बनाए थे। उसके बाद 2019 में 162.66 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। 

मुंबई इंडियंस छोड़ेंगे हार्दिक पंड्या 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी के साथ - साथ फ्रेंचाइजी को भी छोड़ने वाले हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार खराब सीजन के बाद तनाव होने की वजह से हार्दिक ने फ्रेंचाइजी को छोड़ने का मन बना लिया है। 32 साल के ऑलराउंडर ने सीजन के बीच में ही MI के टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले की जानकारी दे दी थी। जैसे ही टीम प्लेऑफ से बाहर हुई हार्दिक और मुंबई इंडियंस के बीच आपसी सहमति से अलग होने का रास्ता साफ हो गया।


 

संबंधित सामग्री

Sangakkara On Sam Karan: इंग्लैंड में सरे के लिए खेलने पर सैम करन पर भड़के संगकारा

खेल

Sangakkara On Sam Karan: इंग्लैंड में सरे के लिए खेलने पर सैम करन पर भड़के संगकारा

Kumar Sangakkara expressed disappointment after Sam Curran, citing injury, exited the IPL but was seen playing for Surrey in England.

गिल और साई की तूफानी पारी ने GT को दिलाई जीत, IPL के फाइनल में की एंट्री

खेल

गिल और साई की तूफानी पारी ने GT को दिलाई जीत, IPL के फाइनल में की एंट्री

In a thrilling IPL Qualifier 2, Gujarat Titans triumphed over Rajasthan Royals by 7 wickets, moving to the finals. Shubman Gill and Vaibhav Suryavanshi starred.

क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

खेल

क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा

In the IPL 2026 Qualifier 2, Gujarat Titans will clash with Rajasthan Royals at the Mohali's Maharaja Yadavendra Singh International Cricket Stadium.

PBKS के IPL प्लेऑफ से बाहर होने पर प्रीति जिंटा

खेल

PBKS के IPL प्लेऑफ से बाहर होने पर प्रीति जिंटा

Preity Zinta, co-owner of Punjab Kings, shared an emotional note thanking fans after the team narrowly missed the IPL 2026 playoffs.

RR ने SRH को 47 रनों से दी मात, वैभव ने धुंआधार पारी से जीत जनता का दिल

खेल

RR ने SRH को 47 रनों से दी मात, वैभव ने धुंआधार पारी से जीत जनता का दिल

In the IPL 2026 eliminator, Rajasthan Royals scored 243 runs and successfully defended it, beating Sunrisers Hyderabad by 47 runs.