Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

Women's T20 World Cup 2026 Begins

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

The 10th Women's T20 World Cup will commence on June 12, featuring 12 teams and 33 matches over 24 days. Defending champions New Zealand and Australia leads with 6 titles.

womens t20 world cup 2026 12 जून से शुरु होगी विमेंस t-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत

Womens T20 World Cup 2026: 12 जून से शुरु होगी विमेंस T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत, इंग्लैंड करेगा मेजबानी |

Womens T20 World Cup 2026: 10वां Women's T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी। पहला मुकाबला मेजबान टीम इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।  इस बार वर्ल्ड कप में 12 टीमें शामिल होंगी। 24 दिनों में कुल 33 मुकाबले खेलें जाएंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा महिला टी-20 विश्व कप है।

बता दें कि, डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड है, जिसने 2024 में पहली बार खिताब जीता था। वहीं ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीतने वाली सबसे सफल टीम है।

इस बार का फॉर्मेट

12 टीमों को दो ग्रुप (A और B) में 6-6 टीमों के हिसाब से बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी सभी टीमों से खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम फाइनल में खेलेंगी। दोनों सेमीफाइनल मैच द ओवल में और फाइनल मैच लॉर्ड्स में होगा।

मैच टाइमिंग और वेन्यू

सभी मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे, शाम 7 बजे या रात 11 बजे शुरू होंगे। भारत के सभी मैच शाम 7 बजे IST से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के 33 मैच इंग्लैंड के 7 विभिन्न मैदानों पर होंगे।

भारत का पाकिस्तान से पहला मैच 

भारत का विमेंस T-20 वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान से होगा। यह मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। 

बता दें कि, भारत अभी तक कभी विश्व कप नहीं जीत पाया है। टीम 4 बार सेमीफाइनल और एक बार फाइनल (2020) में पहुंची है। इस बार भारत 'ग्रुप ऑफ डेथ' में है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं।

भारत का शेड्यूल

14 जून: पाकिस्तान vs भारत (बर्मिंघम)
21 जून: भारत vs साउथ अफ्रीका
28 जून: भारत vs ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम स्क्वाड 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स,   ऋचा घोष, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका ठाकुर और नंदिनी शर्मा।

टूर्नामेंट का इतिहास

Women's T-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2009 में इंग्लैंड में हुई थी। उस समय 8 टीमें शामिल थीं और मेजबान इंग्लैंड पहली चैंपियन बनी। शुरुआती तीन संस्करणों में 8 टीमें खेलीं। 2014 से टीमों की संख्या 10 हो गई। 2026 में पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड 17 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।

भारत का अब तक का प्रदर्शन

भारत ने अब तक सभी 9 विश्व कप में हिस्सा लिया है। इस दौरान उसने 40 मुकाबले खेले, जिसमें से 22 मैचों में जीत मिली तो वहीं 18 में हार का सामना करना पड़ा। 2020 में टीम पहली और इकलौती बार फाइनल तक पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

प्राइज मनी

ICC ने इस बार रिकॉर्ड 87.64 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 83.74 करोड़ रुपये) की कुल प्राइज मनी घोषित की है।

कहां देखें लाइव?

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव टेलीकास्ट होगा। ICC.TV पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।यह टूर्नामेंट भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए मजबूत प्रदर्शन का बड़ा मौका है।


 

 

संबंधित सामग्री

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

खेल

भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया की T-20 स्क्वाड हुए शामिल

30-year-old all-rounder Nikhil Chaudhary, born in India, has been selected for the Australian T20 team for the first time for the series against Bangladesh.

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

देश-विदेश

क्या अकेली रह जाएगी ममता दीदी? सयानी-शत्रुघ्न बने बागी, कल्याण ने भी दिया अल्टीमेटम

ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली टीएमसी में विद्रोह की लहर। 60 विधायकों और 20 लोकसभा सांसदों ने समर्थन वापस लिया, नेतृत्व परिवर्तन की मांग तेज।

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

देश-विदेश

7 दिन से एक जगह ठहरा मानसून, 22 राज्यों में मौसम का कहर: यूपी में चार की मौत

दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले सात दिनों से लगभग एक ही स्थिति में ठहरा हुआ है, यूपी में चार की मौत, 22 राज्यों में मौसम का कहर।

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

देश-विदेश

केरलम में निपाह वायरस की दस्तक, पहला मरीज वेंटिलेटर पर; पूरे राज्य में हाई अलर्ट

केरलम में निपाह वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है, जिसके चलते पहले मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है और पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

राज्य

विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर नीति आयोग की अहम बैठक, कई राज्यों के सीएम शामिल

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई, जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।