वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

वाराणसी नर्सिंग छात्रा की मौत का खुलासा

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स से हुई। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर दवा खिलाई, बाद में गिरफ्तार हुआ।

वाराणसी में अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई नर्सिंग छात्रा की मौत बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

वाराणसी नर्सिंग छात्रा की मौत का खुलासा |

UP के वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। छात्रा की मौत अबॉर्शन पिल्स खाने से हुई। वह 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। बॉयफ्रेंड ने दबाव डालकर दवा खिलाई थी। बता दे बुधवार सुबह 11:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों में छात्रा की खून से लथपथ लाश मिली थी।

खून से लथपथ मिली छात्रा

वहां काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने सबसे पहले छात्रा को बेहोश देखा। वह चिल्लाया तो गार्ड और आसपास के लोग पहुंचे। छात्रा को शिव सर्जिकल नर्सिंग होम लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगालीं, और उसके घरवालों और हॉस्टल के गार्ड से बात की। गार्ड ने बताया कि छात्रा हॉस्टल में जौनपुर के करियाव मीरगंज के रहने वाले मोहम्मद समीर से अक्सर मिलने आती थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बुधवार देर शाम समीर को उसके घर से गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बात कबूल ली। 

बॉयफ्रेंड हुआ गिरफ्तार

आरोपी ने बताया कि यूट्यूब देखकर अबॉर्शन पिल्स खरीदी थीं। दवा खाने के बाद गर्लफ्रेंड के पेट में दर्द हुआ। उल्टी और ब्लीडिंग शुरू हो गई। उसने अस्पताल ले जाने को कहा। फिर खुद ही सीढ़ी से भागने लगी, और बेहोश होकर गिर गई। कपड़े खून से भीग गए थे। मैं घबरा गया था और उसे छोड़कर घर जौनपुर भाग गया। छात्रा GNM सेकेंड ईयर की छात्रा थी। बॉयफ्रेंड समीर भी उसी कॉलेज में पढ़ता है। वह नर्सिंग थर्ड ईयर का छात्र है। 

पहले भी हुआ अबॉर्शन

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के बैग से दर्द निवारक और अन्य दवाएं मिली। उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि 7 महीने पहले भी छात्रा का अबॉर्शन कराया गया था। बॉयफ्रेंड के फोन से वीडियो और फोटो मिले। साथ ही छात्रा के साथ की गई चैटिंग भी बरामद हुई है।

संबंधित सामग्री

Bilaspur NH130 Bike Accident: सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत!

राज्य

Bilaspur NH130 Bike Accident: सड़क हादसे में हुई शिक्षक की मौत!

A teacher died and another was severely injured in a high-speed bike accident on NH130 near Bilaspur. The incident occurred amid heavy rain.

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, सास पढ़ रही ये किताब, उठे सवाल

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़, सास पढ़ रही ये किताब, उठे सवाल

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में नई जानकारियाँ सामने आई हैं। सीबीआई अब डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है।

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

राज्य

देहरादून में बेटी होने से नाराज पति बना हैवान, पत्नी को बेरहमी से पीटा, बच्ची की गर्भ में हुई मौत

देहरादून में पति ने 8 महीने की गर्भवती पत्नी के पेट में लात-घूंसे मारे और करंट लगाया, जिससे गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई।

ग्वालियर: ऑफिस में खून से लथपथ मिला कारोबारी, पास में पड़ी थी पिस्टल, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

राज्य

ग्वालियर: ऑफिस में खून से लथपथ मिला कारोबारी, पास में पड़ी थी पिस्टल, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यवसायी का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने शव के पास से अवैध पिस्टल बरामद की और जांच जारी है।

धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पहुंचकर किया नमन

राज्य

धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पहुंचकर किया नमन

झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। बिरसा की विरासत आज भी प्रेरणादायक है।