Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के बयान पर MP में सियासी घमासान, BJP ने किया करारा पलटवार

akhilesh-yadav

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के बयान पर MP में सियासी घमासान, BJP ने किया करारा पलटवार

akhilesh yadav अखिलेश यादव के बयान पर mp में सियासी घमासान bjp ने किया करारा पलटवार

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में गर्मी ला दी है। उन्होंने अयोध्या दीपोत्सव को लेकर लखनऊ में दिए गए बयान में कहा था कि सरकार को हर साल दीये और मोमबत्तियों पर खर्च करने के बजाय क्रिसमस से प्रेरणा लेकर पूरी योजना के साथ शहर को जगमगाना चाहिए। इस टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने अखिलेश पर तीखा हमला बोला है। [caption id="attachment_111878" align="alignnone" width="300"]Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav[/caption]

Akhilesh Yadav: दीप जलाकर पूरी दुनिया को रोशन करते रहेंगे

भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अखिलेश यादव पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि “जिनके पिता (मुलायम सिंह यादव) ने कार सेवकों पर गोली चलवाई थी, उनके बेटे को न तो दीया पसंद आएगा और न ही सनातन धर्म।” शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग दीयों की रोशनी से जलते हैं, लेकिन हम सनातन धर्म के दीप जलाकर पूरी दुनिया को रोशन करते रहेंगे।

मथुरा में भी भव्य दीपावली मनाई जाएगी

उन्होंने आगे कहा कि “अखिलेश यादव कान खोलकर सुन लें, अयोध्या में तो दीया जलेगा ही और वह दिन भी दूर नहीं जब मथुरा में भी भव्य दीपावली मनाई जाएगी।” रामेश्वर शर्मा ने अखिलेश पर इस्लाम और ईसाइयत की चाटुकारिता करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लंबे समय से सनातन धर्म का विरोध करते आ रहे हैं और अब खुले रूप से हिन्दू संस्कृति के प्रतीकों का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता सनातन परंपराओं के खिलाफ बयान देकर खुद को अलग साबित करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता सब देख रही है।

Akhilesh Yadav: क्या कहा था अखिलेश यादव ने?

लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव से जब पूछा गया कि इस बार अयोध्या दीपोत्सव में दीयों की संख्या घटा दी गई है और कुछ जगह मोमबत्तियां जलाई जाएंगी, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा,

हमारी सरकार आएगी तो और भी सुंदर रोशनी कराएंगे

“मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर एक बात जरूर कहना चाहता हूं…  क्रिसमस पर दुनिया के शहर महीनों तक रोशनी में डूबे रहते हैं, हमें वहीं से सीख लेनी चाहिए। हर बार दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों करें? हमारी सरकार आएगी तो और भी सुंदर रोशनी कराएंगे।”

अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है

अखिलेश यादव के इस बयान को BJP ने सनातन धर्म और परंपराओं के प्रति असम्मानजनक बताया है। इससे आगामी चुनावों के पहले सियासी तनाव और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

राज्य

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

राज्य

मसूरी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ प्रदर्शन, दी चेतावनी

मसूरी में अस्पताल की बदहाल स्थिति के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। किडनी रोगियों को देहरादून जाना पड़ता है, विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी कमी है।

 एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

राज्य

एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या!

छत्तीसगढ़ में एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क दुर्घटना और उसके बाद हुई मारपीट के चलते आत्महत्या कर ली। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

अनिल कपूर ने निकाला गुस्सा कहा- 'इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं'!

मनोरंजन

अनिल कपूर ने निकाला गुस्सा कहा- 'इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं'!

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही नए रियलिटी शो 'India Ke Top 1%' में नजर आएंगे, जिसका प्रीमियर स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर होगा।

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

मनोरंजन

370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए सुधरने के लिए मांगा मौका!

Pranit More faced criticism after a controversial video from his show went viral. He apologized on Instagram, expressing regret and promising improvement.