CG NEWS: पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात, अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

digital-life-certificate

CG NEWS: पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात, अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

cg news पेंशनरों को सीएम साय की बड़ी सौगात अब अब घर बैठे मिलेगी ये बड़ी सुविधा

Digital Life Certificate: छत्तीसगढ़ पेंशनरों के लिए राहत और सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासों से प्रदेश में पेंशनरों के लिए यह डिजिटल सुविधा शुरू की गई है।

घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे: Digital Life Certificate

केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत पेंशनर अपने मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे।

अभियान की अवधि और शिविर

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। रायगढ़ जिले में भी इस दौरान विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। रायगढ़, खरसिया और एडीबी रायगढ़ सहित जिले के सात प्रमुख स्थानों पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीमें पेंशनरों को प्रमाण पत्र बनाने में सहयोग देंगी।

मोबाइल ऐप और होम विजिट सुविधा

जो पेंशनर मोबाइल ऐप का उपयोग नहीं कर सकते, वे अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिक अक्टूबर से ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। स्वास्थ्य या अन्य कारणों से घर से बाहर नहीं जा पाने वाले पेंशनरों के लिए होम विजिट सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें बैंक या पोस्ट ऑफिस की टीम उनके घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र तैयार करेगी। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

डिजिटल प्रक्रिया: Digital Life Certificate

पेंशन एवं भविष्य निधि संचालनालय, रायपुर द्वारा शुरू की गई सुविधा के तहत पेंशनर अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण फेस ऐप डाउनलोड कर चेहरे की पहचान के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे। यह तकनीक सुरक्षित, सरल और पारदर्शी है, जिससे पेंशनरों को अपने घर के आरामदायक वातावरण में ही प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

जुर्म गाथा

भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने से बढ़ी जांच

भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कमरे से मोबाइल व गर्भनिरोधक गोलियां बरामद की हैं।

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

मनोरंजन

Film Alpha Teaser Out: अलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट!

The teaser of 'Alpha,' starring Alia Bhatt, Bobby Deol, and Sharvari Wagh, has increased excitement among fans with its intense action and spy thriller theme.

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

देश-विदेश

राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने TMC से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती है शामिल

TMC को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दिया और BJP में शामिल हो सकती हैं। पिछले 3 दिनों में दो सांसदों ने पार्टी छोड़ी।

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

राज्य

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग दूसरे चरण में शुरू, जानिए कितना होगा किराया

16 जून से 25 जून के बीच केदारनाथ की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग IRCTC पोर्टल पर शुरू हो गई है।

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

राज्य

अयोध्या राम मंदिर में 7 करोड़ की चोरी के दावे पर PMO ने मांगी रिपोर्ट, BJP नेता बोले - CBI जांच हो

अयोध्या के राम मंदिर से 7 करोड़ रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। PMO ने ट्रस्ट से जांच रिपोर्ट मांगी, बीजेपी नेता ने CBI जांच की मांग की।