Balod Tragedy: सड़क पर गुजरते ही आई मौत, अचानक दीवर ढहने से इंजीनियर की मौत

wall-collapse-claims-life-of-engineering-aspirant-vinay-kumar

Balod Tragedy: सड़क पर गुजरते ही आई मौत, अचानक दीवर ढहने से इंजीनियर की मौत

balod tragedy सड़क पर गुजरते ही आई मौत अचानक दीवर ढहने से इंजीनियर की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब तक 1017 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. रायपुर मौसम केंद्र से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में सामान्य बारिश हुई है. बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के बाद घर से बाहर निकलने के दौरान खास ध्यान देने की जरूरत है. खासकर ग्रामीणों इलाकों में बारिश से लगातार गीली होने के बाद मिट्टी की दीवारें गिरने की घटनाएं ज्यादा होती है जिसमें कई लोगों की मौत हो जाती है. ऐसी ही घटना जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में हुई है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. [caption id="attachment_103853" align="alignnone" width="300"]बालोद हादसा बालोद हादसा[/caption]

ऐसे हुआ हादसा

युवक पर गिरी कच्ची दीवार: युवक का नाम विनय कुमार चंदनिया है. जो अपने परिवार के साथ बहन का इलाज कराने के लिए कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज अपने बड़े पिता के घर आया हुआ था. नाश्ता करने के बाद विनय सुबह टहलने निकले ही थे कि बारिश से भीगी पड़ोसी जय कुमार महाराज की दीवार अचानक ढह गई. विनय दीवार की चपेट में आकर पास की कंक्रीट नाली से टकराए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई.

सपने अधूरे रह गए

चाचा दीनदयाल चंदनिया ने बताया, “विनय अधिकारी बनने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. दीवार गिरने से उसकी असमय मौत हो गई. परिवार उसकी शादी और करियर को लेकर सपने देख रहा था, लेकिन अब सब बिखर गया.”गुंडरदेही थाना प्रभारी मनीष शेंडे ने बताया कि हादसा चैनगंज में हुआ और इलाज के दौरान युवक की मौत भिलाई में हुई. इस मामले में शून्य मर्ग दर्ज कर केस गुंडरदेही थाने में ट्रांसफर किया जा रहा है.

गांव में मातम

कोकपुर गांव में विनय का अंतिम संस्कार किया गया. परिवारजन, रिश्तेदार और ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में गहरी संवेदना और दीवार की सुरक्षा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. Read More :-  1.74 लाख करोड़ का ‘सहारा घोटाला, सुब्रत रॉय का बेटा भगोड़ा, पत्नी भी आरोपी  Watch Now :-  US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

राज्य

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ रांची के दिउड़ी मंदिर में पूजा की और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।